आज मैं आपको इंडियन नेवी में करियर कैसे बनाये (indian navy mai career kaise banaye), इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करे (Indian navy kaise join kare) इसके बारे में बताऊंगा। दोस्तों अगर आप adventurous job करना चाहते हैं साथ ही साथ देश की सेवा भी करना चाहते हैं तो आप इंडियन नेवी जरूर ज्वॉइन करें।
इंडियन नेवी जॉइन (indian navy join) करने से आपको समाज में बहुत ज्यादा सम्मान मिलता है और साथ ही आप देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं आप देश की सेवा में हमेशा तत्पर रह सकते हैं आप अपने देशवासियों की हर समय सुरक्षा कर सकते हैं और उनकी मदद हर समय कर सकते हैं।
अगर हमारे देश में कहीं भी बाढ़ आती है या कोई भी प्राकृतिक आपदा आती है तो हमारी देश की सेना चाहे वह वायुसेना हो जल सेना हो या थल सेना हो सब पहले अपने देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। इंडियन नेवी हमारे देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। दोस्तों हमारा देश तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और हमारे देश की समुद्री सीमा को सुरक्षा प्रदान करना भारतीय नौसेना का का काम है।

हम सभी को कभी ना कभी मन में यह ख्याल आया होगा कि हम देश की सेवा के लिए भारतीय सेना को ज्वाइन करें. इंडियन नेवी में काम करना बहुत ही सम्मान वाली बात है। जो भी युवा देश की सेवा करते हैं और भारतीय सेना में शामिल होते हैं अपने समाज में बहुत ज्यादा सम्मान मिलता है और वह देश के लिए सबसे अच्छा काम करते हैं। अगर आप भी देश की सेवा करना चाहते हो और समाज में बहुत अच्छा नाम कमाना चाहते हैं और Indian navy में join करना चाहते हैं। हमारे इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।
इस आर्टिकल में आप इंडियन नेवी क्या है (indian navy kya hai), Indian navy kaise join kare, इंडियन नेवी की योगयता (Indian navy eligibility), indian navy exam pattern, इन सारे सवालों का जवाब विस्तार से पाएंगे।
हमारे देश हिंद महासागर बंगाल खाड़ी और अरब की खाड़ी से घिरा हुआ है। और हमारी देश की समुद्री सीमा को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है और इसी सुरक्षा को Indian navy सुनिश्चित करती है।
विश्व का अधिकतम व्यापार समुद्री मार्ग से होता है और इस समुद्री मार्ग में भारत की स्थिति बहुत ही अहम है इसलिए भारत को अपनी समुद्री सीमा को सुरक्षित रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।
एक बार पाकिस्तान ने भारत पर समुद्री मार्ग से हमला करने का सोचा था जिसे हमारे भारतीय नौसेना ने असफल बनाया उन्होंने पाकिस्तान के gaznavi, submarine को मार गिराया।
हमारे देश को समुद्री सुरक्षा देने के अलावा भी इंडियन नेवी का बहुत सारा काम है वह किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय अपने देशवासियों की सुरक्षा भी करते हैं। जैसे कि अगर कहीं बाढ़ आ गया तो वहां पर भी सबसे पहले इंडियन नेवी पहुंचते हैं और वहां के लोगों को सुरक्षित करते हैं।
अगर समुद्र में कहीं हमारे देश के मछुआरे फंस जाते हैं या कोई लोग समुद्र में फंस जाते हैं तो उनकी सुरक्षा भी इंडियन नेवी सैनिक ही करते हैं।
सेना में काम करना बहुत ही हिम्मतवाला काम है और इसमें जो भी युवा आया जो भी लोग काम करते हैं। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। सेना में भर्ती होने से पहले आवेदकों की eligibility और physical and mental health की जांच कर ली जाती है।
Indian navy में काम करने वाले युवकों को शैक्षणिक योग्यता की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। अब आप eligibility for Indian navy के बारे में जानेंगे।
Education Qualification for Indian Navy
- इंडियन नेवी (Indian navy) मैं नौकरी करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा math, physics, chemistry subject से पास करनी होती है.
- Math, physics, chemistry subject में कम से कम 70% अंक लाने होते हैं जबकि english subject में आपको 50% अंक लाने होते हैं।
- इंडियन नेवी में आप ग्रेजुएशन के बाद भी जा सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी college university से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करें।
इंडियन नेवी के लिए आपकी उम्र 17 वर्ष से लेकर 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- इंडियन नेवी के लिए आपको भारतीय नागरिक होना बहुत जरूरी है।
- इंडियन नेवी ज्वाइन करते वक्त आप अविवाहित होने चाहिए।
- इंडियन नेवी में भर्ती के लिए पुरुष की लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- इंडियन नेवी भर्ती के लिए महिलाओं की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों के लिए लंबाई में कुछ छूट दी गई है।
- किसी भी युवा को इंडियन नेवी में जाने के लिए उसकी eye sight 6/6 होनी चाहिए। उसे colour blindness नहीं होना चाहिए।
- इंडियन नेवी के लिए आपका वजन आपके लंबाई के अनुसार होना चाहिए.
- आपकी chest expansions 5 सेंटीमीटर तक होना चाहिए यानी जब आप अपनी chest expansions करें तब आपकी छाती 5 सेंटीमीटर तक बढ़ जानी चाहिए अगर आपकी छाती 75 है तो chest expansions के बाद आपकी छाती की चौड़ाई 80 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- आपको किसी भी प्रकार का हड्डी का रोग नहीं होना चाहिए।
- आपको डायबिटीज जैसी बीमारी नहीं होनी चाहिए।
दोस्तों इंडियन नेवी को जॉइन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी सारी योग्यता को पूरी करनी होती है. जब आपके पास यह सारी योग्यता होती है तभी आप इंडियन नेवी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन नेवी जॉइन (Indian Navy Join) करना बहुत आसान नहीं है इसके लिए आपको बहुत ही मेहनत करनी होती है और दिन रात एक कर के अपने फिजिकल फिटनेस को बनाए रखना होता है।
Indian navy join करने के लिए आपको लिखित परीक्षा देनी होती है क्योंकि कोई भी सेना ज्वाइन करने से पहले आपकी फिजिकल मेडिकल और रिटन टेस्ट होता है तभी आप सेना में भर्ती होते हैं।
इंडियन नेवी अपने अलग-अलग पदों के लिए हर साल युवाओं के लिए नौकरियां निकलती है ताकि हर साल नए नए युवा इंडियन नेवी को ज्वाइन करें और अपने देश की सेवा करें।
Indian navy exam upsc द्वारा आयोजित कराया जाता है। NDA एनडीए की परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित कराई जाती है और इस परीक्षा के द्वारा ही आप भारतीय नौसेना में जा सकते हैं।
ग्रेजुएशन के बाद आप cds परीक्षा के द्वारा आप इंडियन नेवी ज्वाइन कर सकते हैं. इंडियन नेवी selection के लिए आपको 3 exam गुजर ना होता है।
पहले आप की लिखित परीक्षा होती है फिर फिजिकल टेस्ट फिर मेडिकल टेस्ट होता है। इंडियन नेवी सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा पास करनी होती। लिखित परीक्षा के बाद आपका फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होता है।
सबसे अंतिम में आपका इंटरव्यू होता है उसके बाद ही आपको ट्रेनिंग के लिए National Defence Academy में 3 साल की ट्रेनिंग दी जाती है।
Indian navy written exam में आपसे English, science, math और reasoning से सवाल पूछे जाते हैं।
यह परीक्षा 1 घंटे का होता है और 1 घंटे में आपको सारे प्रश्नों का जवाब देना होता है। Indian navy exam में सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव पूछे जाते हैं यानी आपको हर एक प्रश्न के लिए चार उत्तर होंगे और आपको किसी एक सही उत्तर choose करना होता है।
- बीबीए कोर्स (BBA Course) क्या है कैसे करे | योगयता, सैलरी, करियर
- बी.एच.एम.एस (BHMS) क्या है कैसे करे | योगयता, करियर स्कोप
- 12th Ke Baad Kya Kare | Arts, Science, Commerce
इंडियन नेवी का फॉर्म कैसे भरे
Indian Navy हर साल परीक्षा आयोजित कर आती है और इस परीक्षा के लिए आप आवेदन इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर कर सकते हैं। www.joinindiannavy.gov.in वेबसाइट में जाकर फॉर्म को भर सकते हैं। form को भरते वक्त आप अपने पास Adhar card, 12th mark sheet, 10th mark sheet, caste certificate जरूर रख लें। document scan करके form apply करते वक्त डालना होता है।
सारे document जमा करने के बाद आपको form fees को ऑनलाइन भरना होता है जब आप ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं तब जाकर आपका form successfully भरया जाता है।
Conclusion
दोस्तों इस आर्टिकल में अपनी इंडियन नेवी के बारे में सारी जानकारी आपको दिए। मुझे उम्मीद है कि मैंने आपके सारे सवालों का जवाब इस आर्टिकल में दिया है।
इंडियन नेवी (Indian Navy) के संबंधित जो भी सवाल आपके मन में हो हैं वह सारे सवालों का जवाब मैंने इस आर्टिकल में देने की कोशिश की ताकि आपके पास इंडियन नेवी से संबंधित सारी जानकारी हो और आप इसकी तैयारी बहुत अच्छे से कर सकें।
अगर आपके मन में फिर भी कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं और हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगता है और आर्टिकल के संबंधित कोई सुझाव या राय आप देना चाहते हैं तो आप हमें जरूर बताएं।
और आपके मन में कोई भी ऐसा टॉपिक जिसके बारे में आप आर्टिकल इस ब्लॉग में चाहते हैं तो आप हमें वह भी कमेंट करके जरूर बताएं मैं उसे जल्द ही जल्द आपके लिए लिखूंगा और आप तक पहुंच जाऊंगा।
धन्यवाद।